पत्नी ने किया पति पर धारदार हथियार से हमला

राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट


रामगढ़ कैमुर ।। पत्नी ने किया पति पर धारदार हथियार से हमला:-घटना रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के डहरक गांव की है जहाँ अपने ही पति कृष्ण मुरारी गुप्ता को उसकी पत्नी दुर्गेश्वरी देवी द्वारा घर मे लकड़ी काटने वाले धारदार हथियार बांकी से प्रहार किया गया।पत्नी द्वारा किये गये हमले मे पति के आंख के नीचे दो जगह कटने की जानकारी  मिली है।पीड़ित ने इस घटना की जानकारी रामगढ़ थाने को दी और अपने इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल गया जहाँ डॉक्टरों ने पीड़ित के चेहरे पर दो जगह टांका लगाकर इलाज की।यह घटना दिनांक 26/07/2022 समय1:30am की है।पीड़ित ने अपने फोनिक बयान मे मुझे जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना की सूचना रामगढ़ थाने को दे दी है।आज थाने मे जाकर लिखित fir दर्ज करा दूंगा। कई वर्षों से पति-पत्नी मे चल रहा है अनबन:- कुछ महीने पूर्व ही रामगढ़ थाने ने पति -पत्नी के बीच समझौता करा कर एक साथ रहने के लिए दोनों पति पत्नी को राजी कराया था। पीड़ित कृष्ण मुरारी गुप्ता शुरू से ही एक जन्मे पुत्र का फेरी लगाकर मनिहारी का समान बेंचकर कर रहा है गुजारा।लगभग कई वर्षों से अकेले अपने पुत्र का कर रहा है लालन -पालन। पीड़ित को एक पुत्र एवं एक लगभग दो चार माह की  पुत्री भी है।कल रात से ही पीड़ित की हमलावर पत्नी घर में दूध पीती पुत्री को भी छोड़कर फरार हो गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट