
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 24, 2021
- 494 views
कुमार चन्द्र भूषण तिवारी कि रिपोर्ट
कुदरा (कैमूर) ।। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सलथुआँ, खरहना, ससना,व सिसवार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, पंच,व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के समक्ष हुआ। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा यह शपथ लिया गया कि जनता के हित में निष्पक्ष भाव से बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जाएगा। व भ्रष्टाचार मुक्त कार्य किया जाएगा। साथ ही पंचायत के उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी चुनाव किया गया। जिसमें की सलथुआँ पंचायत से रामेश्वर सिंह को उप मुखिया पद हेतू निर्विरोध चयन किया गया,वही बीरेंद्र पाल को उप सरपंच के रूप में निर्विरोध चुना गया। खरहना पंचायत से धर्मराज यादव को उप मुखिया पद हेतु निर्विरोध चुना गया,तो हरि शंकर भारती को उपसरपंच हेतु निर्विरोध चुना गया। ससना पंचायत से रामाश्रय राम को उप मुखिया पद हेतु निर्विरोध चुना गया, तो मनोज कुमार राम उप सरपंच पद हेतू विजेता घोषित हुए। सिसवार पंचायत से विनय कुमार सिंह को उप मुखिया पद हेतु निर्विरोध चुना गया तो फुल देवी को उप सरपंच पद हेतु निर्विरोध चुना गया।
रिपोर्टर