
53 साल पुराने शिवसेना से पहली बार कोई ठाकरे बंधु लड़ेगा चुनाव
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Sep 01, 2019
- 628 views
मुंबई ।। वर्ली से महाराष्ट्र की 53 साल पुरानी शिवसेना से पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। इसके संकेत शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनिल परब ने दिए हैं। परब ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं संग एक बंद कमरे में हुई बैठक के बाद बताया कि आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश भी दिएहैं।
अनिल परब ने बताया कि आदित्य को मुख्यमंत्री का दावेदार बना सकती शिवसेना। शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे महीने की शुरुआत में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले थे। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। शिवसेना ने सरकार बनने की सूरत में बड़े पद पर अपना दावा ठोका है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आदित्य ठाकरे उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा-शिवसेना में टकराव संभव अगर आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का ऐलान शिवसेना की ओर से किया जाता है तो उसकी सहयोगी भाजपाके साथ टकराव तय है। भाजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि वह मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी।
रिपोर्टर