सोनभद्र जनपद के उम्भा ग्राम जाते समय पूर्वविधायक अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रेकरा बार्डर पर गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गदेला की रिपोर्ट

सोनभद्र जनपद की घटना दिन प्रतिदिन राजनीतिक रंग लेती जा रही है पहले कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी ने पीड़ितों से मिलकर उनके  दुख दर्द को जाना और हर सहायता का आश्वासन दिया  वही कांग्रेस के लोग इसे पूरी तरह से सियासी रंग देने में लगे हैं इसी क्रम में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी अपनी शक्ल समर्थकों के साथ  घटनास्थल जा रही थी उन्हें मड़िहान थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर थाने पर बैठाया गया।


गिरफ्तार होने वाले जगदीश्वर दुबे  नागेन्द्र पाठक,  अमूल्य यादव, सुधांशु अग्रहरि, अकबर अली, रियाजुद्दीन, सुरेश कोल, मनोज कुमार, अनुराग मिश्रा, रोहित मिश्रा, आशीष राघव चौहान कवि द्वारिका पाल अजय प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर मड़िहान थाने पर  बैठाया गया।।पूर्व विधायक ललितेश पति ने कहा  जब सोनभद्र में धारा 144 लगा है तो कैसे योगी जी आये हैं।कल प्रियंका जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोका गया।।क्या ये राजनीतिक दलों को रोकने के लिए ही  सत्ता धारी दल कानून बनाया है।ये तानाशाही रवैया मुख्यमंत्री को उनकी नाकामी दिखा रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट