
होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Mar 20, 2019
- 541 views
मुंबई - भांडुप पश्चिम के फरीदनगर मे लायन मित्र मंडल के तरफ से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
लायन मित्र मंडल ने मुख्य अतिथि के रुप मे नगरसेविका जागृती प्रतिक पाटिल और मंमीज फाउंडेशन के अध्यक्ष और बीजेपी के युवा नेता कौशिक कमलाकर पाटील को बुलाया था। उन्होंने ने अपने हाथों से होलिका दहन किया। तथा नगरसेविका ने यहाँ उपस्थित रहवासियों को समबोधित करते हुये संदेश दिया। नफरत और अहं को दूर कर एक रंग में रंगने का त्योहार होली है।
लायन मित्र मंडल ने उपस्थित सभी रहवासियों का आभार ब्यक्त किया। और 10 के बच्चों के लिये कैरियर रोडमैप बताने के लिये एक प्रोग्राम का आयोजन जल्द से जल्द कराने का प्रयत्न कर रहा हैं।
रिपोर्टर