शेरगढ़ किला : देखने के 20 रुपये, मगर टूटा किला, न रास्ता, न सुरक्षा


 रोहतास। जिले के घने जंगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किला आज बदहाली की तस्वीर बन चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस खंडहर हो चुके किले को देखने के लिए पर्यटकों से सरकारी टिकट के रूप में 20 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे हैं।


टिकट पर साफ लिखा है -

"रोहतास वन प्रमंडल सासाराम, बादलगढ़ गुप्ता धाम इको पर्यटन स्थल, चेनारी (रोहतास), शेरगढ़ किला भ्रमण हेतु प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 20/-"


यानी सरकार पैसा तो ले रही है, लेकिन किले की हालत पर ध्यान नहीं दे रही है।


मौके की हकीकत :


किले की छत पूरी तरह टूट चुकी है


दीवारों में जगह-जगह दरारें और टूट-फूट


चारों तरफ झाड़ियां और जंगल उग आए हैं


अंदर जाने वाला रास्ता बेहद खराब और खतरनाक-


 कहीं कोई गाइड, सूचना बोर्ड, बैठने की व्यवस्था, पानी या सुरक्षा की सुविधा नहीं

किले के अंदर का आंगन भी खंडहर में बदल चुका है। बताया जाता है कि किले के नीचे जमीन के अंदर भी कई किले और सुरंगें हैं, जो अन्य स्थानों से जुड़ती थीं।


पर्यटकों का सवाल -


पर्यटकों का कहना है कि जब 20 रुपये का टिकट लिया जा रहा है, तो कम से कम रास्ता साफ हो, किले की मरम्मत हो, सुरक्षा के इंतजाम हों और बैठने-पीने की सुविधा मिले। लेकिन यहां तो पैसा लेकर भी भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि टिकट से मिलने वाले पैसे का उपयोग किले के संरक्षण, सफाई और पर्यटकों की सुविधा पर किया जाए। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो रोहतास की यह अनमोल धरोहर पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट