चैनपुर पुलिस ने 10 शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 19, 2026
- 8 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर):-- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी गिरफ्तार लोगों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई के दौरान इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में बबलू मल्लाह, पिता हरदेव मल्लाह, ग्राम लोहदान, थाना चांद; अभिमन्यु यादव, पिता जमुना सिंह यादव, ग्राम दुबे के सरैया; चंदन कुमार, पिता दशमी साहनी, ग्राम मंगरौली; अमरजीत, पिता शंकर देव दिल, ग्राम सादुल्लहपुर, दोनों थाना चंदौली; विवेक कुमार, पिता ओमप्रकाश राम, ग्राम छोटका अमाव, थाना चांद; दिलीप कुमार, दिलेश्वर डोम एवं अजय डोम, पिता बिजेंद्र डोम, दोनों ग्राम चैनपुर; सुनील यादव, पिता रमेश सिंह यादव, ग्राम सिकंदरपुर, तीनों थाना चैनपुर; रविंद्र कुमार, पिता रामनिवास राम एवं भोला कुमार, पिता रामरट कुमार, दोनों ग्राम बहेरिया, थाना चांद, जिला कैमूर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर