पुलिस की कार्रवाई शराब पीने के आरोप में छह गिरफ्तार, चार NBW वारंटी भी दबोचे गए
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 17, 2026
- 6 views
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार गैर जमानती वारंट (NBW) वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में चिलबिली गांव निवासी बंधु खरवार, मधुबनी टोला निवासी नागमणि कुमार एवं महेंद्र चौधरी, कुदरा निवासी विपिन सिंह, रोहतास जिले के अकोदी गोला निवासी जीतू कुमार तथा मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी राम सिंह शामिल हैं।
वहीं, NBW वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवगंज सलथुआ गांव निवासी अजय कुमार, राम चीज सिंह यादव एवं जयप्रकाश गुप्ता उर्फ गुड्डू शाह तथा कुदरा थाना क्षेत्र के कौनडीहरा गांव निवासी विजय बहादुर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने चारों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


रिपोर्टर