आरपीएफ व सीआईबी की बड़ी कार्यवाही करीब-28 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

अखिल भारतीय समाचार टीम 

बिहार--- औरंगाबाद रेलवे सुरक्षा बल  नबीनगर ने गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपये कीमत के 27 किलो से अधिक गांजा के साथ एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नबीनगर, डेहरी ऑन सोन, जपला एवं अपराध आसूचना शाखा (CIB) की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

19 अक्टूबर को मुखबिर और नारकोटिक्स विभाग पटना से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 18523 अप से गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना के सत्यापन के लिए इंस्पेक्टर राम विलास राम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

ट्रेन के नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर सुबह करीब 07:58 बजे पहुंचने पर कोच संख्या B1 की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में दो लोगों को पकड़ा गया।जो ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान -

1. अनुज कुमार,उम्र 28 वर्ष, पिता मदन कुमार गुप्ता, निवासी चिंतामनपुर, थाना मुफस्सिल सासाराम, जिला रोहतास

2. पिंकी देवी, उम्र 28 वर्ष, पति कृष्णा कुमार, निवासी वार्ड नं 21, सती स्थान, शिवाजी नगर, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है।

अनुज कुमार के पास से एक नीले रंग का Fasttrack पिट्ठू बैग और Aristocrat कंपनी का नीला ट्रॉली बैग मिला, जिसमें खाकी सेलो टेप से लपेटे हुए 15 पैकेट गांजा (वजन 18.994 KG) बरामद हुआ।

पिंकी देवी के पास से Magnum कंपनी के काले ट्रॉली बैग में 8 पैकेट गांजा (वजन 8.435 KG) बरामद हुआ

दोनों के पास से कुल 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 13 लाख 71 हजार 450 रुपये आंकी गई है।

अधिकारी के सामने हुई बरामदगी

बरामदगी के बाद रेल थाना सोननगर और राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। सूचना पर राजस्व पदाधिकारी नबीनगर सुनील उरांव मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई।

इंस्पेक्टर राम विलास राम के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जब्त गांजा और दोनों गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, शिवकांत, सर्वजीत राय, कमलेश कुमार, महेश ठाकुर और विपिन कुमार शामिल रहे।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट