सासाराम : अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 23 से 28 नवंबर तक लगेगा ऋण वसूली कैंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 17, 2026
- 1 views
रोहतास ।जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, रोहतास में ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
समाहरणालय, रोहतास (सासाराम) के जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार, *मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC TERM LOAN एवं शिक्षा ऋण योजना के तहत बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम, पटना द्वारा वितरित ऋण की राशि, जिन लाभुकों द्वारा समय पर किस्त जमा नहीं की जा रही है, उन्हें सूचित किया गया है कि वे अपने बकाया किस्तों की राशि जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, रोहतास से समन्वय स्थापित कर अविलंब जमा करें।
कब और कहां लगेगा कैंप ?
ऋणियों को सुविधा उपलब्ध कराने एवं समय पर ऋण राशि चुकाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से दिनांक 23.11.2026 (सोमवार) से दिनांक 28.11.2026 (शनिवार) तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, रोहतास में ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
नहीं चुकाया तो लगेगा ब्याज और दंड ब्याज
विभाग ने स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि ससमय ऋण नहीं चुकाने की स्थिति में बकाया राशि पर ब्याज एवं दण्ड ब्याज* देना होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित बकायेदार / ऋणियों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।
प्रेस-नोट में कहा गया है कि वसूली कैंप में बकाया ऋण का भुगतान नहीं करने पर ऋणी द्वारा दिया गया कोई भी स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जायेगा एवं संबंधित बकायेदार / ऋणियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
विभाग की अपील : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सभी ऋणियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में कैंप में पहुंचकर अपनी बकाया राशि जमा कर कानूनी कार्रवाई से बचें।


रिपोर्टर