रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹30,449 वापस कराये
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 17, 2026
- 1 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहतास पुलिस ने पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है।
रोहतास साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा पीड़ित के खाते में ठगी के कुल तीस हजार चार सौ उनचास रुपये (₹30,449)वापस कराए गए।
NCRP Acknowledgement No:- 30505260065491
पीड़ित को राशि वापस मिलने के बाद उसने रोहतास पुलिस को धन्यवाद दिया।
रोहतास पुलिस की अपील
साइबर अपराध से सतर्क रहें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल *1930* पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in*पर शिकायत दर्ज करें।


रिपोर्टर