सरकारी कार्यक्रम में अश्लील गीतों की गूंज!
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 15, 2026
- 1 views
रोहतास।भलूनी धाम महोत्सव में छठ महापर्व के दौरान भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के अश्लील गीतों पर उठे सवाल!
एक ओर लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रोहतास जिले के प्रसिद्ध भलूनी धाम महोत्सव में भोजपुरी गायक पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान अश्लील गीतों के बजने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
माँ भवानी के पवित्र धाम में आयोजित इस सरकारी महोत्सव में जहाँ भक्ति और सांस्कृतिक मर्यादा से जुड़े कार्यक्रमों की अपेक्षा की जाती है, वहीं अश्लील गीतों की प्रस्तुति चर्चा का विषय बन गई है।
आखिर सरकारी आयोजन में इस तरह के गीतों की अनुमति किसने दी? क्या कार्यक्रम के आयोजकों ने गीतों की सामग्री पर ध्यान दिया था?
छठ महापर्व की पवित्रता और धार्मिक आस्था के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


रिपोर्टर