गोली चलाने के आरोपी कुख्यात सूर्या डॉन उर्फ सोनू पासवान गिरफ्तार, 11 कांडों का है आपराधिक इतिहास
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 15, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 367/26, दिनांक- 11-10-2026, धारा- 126(2)/115(2)/109/351(2)/3(5) BNS & 25(1-b)a/26/35/27 Arms Act में वादी गरीबन पासवान, पे०- गणेश पासवान, ग्राम- बहोरी बिगहा, थाना- अकोढ़ीगोला, जिला- रोहतास के साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट, भयादोहन / धमकी तथा हथियार के प्रयोग करते हुए गोली चलाने के आरोप में अभियुक्त कोशल कुमार उर्फ सोनू पासवान उर्फ सूर्या डॉन को दिनांक 13/11/26 को सासाराम तकिया मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया।
इस कांड में कौशल कुमार उर्फ सोनू पासवान उर्फ सूर्या डॉन, लवकुश कुमार पिता- जोखन पासवान दोनों सा०- महुअरी, थाना- अकोढ़ीगोला, जिला- रोहतास एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
* इतिहास - कुल 11 कांड:
1. अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 43/21
2. अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 41/23
3. अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 280/24
4. सासाराम (मु०) थाना कांड संख्या- 133/21
5. चेनारी थाना कांड संख्या- 70/21
6. सासाराम (मु०) थाना कांड संख्या- 98/21
7. धर्मपुरा थाना कांड संख्या- 62/21
8. अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 473/25
9. अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या- 472/25
10. बारुण (औरंगाबाद) थाना कांड संख्या- 119/20
11. बारुण थाना कांड संख्या- 390/26


रिपोर्टर