24 नवंबर को मनेगा सुशासन दिवस नीतीश संवाद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 10, 2026
- 3 views
रोहतास सासाराम के अदमापुर स्थित जिला कार्यालय में पार्टी की एक बैठक हुई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्वमंत्री डॉ0 विनोद कुमार यादवेन्दु तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में करगहर के विधायक वशिष्ठ सिंह और नोखा के विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की,जबकि संचालन पार्टी के प्रवक्ता अलख निरंजन ने किया।
इस बैठक का उद्देश्य आगामी 24 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम "सुशासन दिवस नीतीश संवाद" की तैयारी करना था। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के रोहतास जिला प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार यादवेन्दु ने कहा कि यहाँ के कार्यकर्ता ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ और पार्टी के प्रति समर्पित हैं और सभी नीतीश कुमार जी और जनता दल यूनाइटेड के नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था और विश्वास रखने वाले हैं। 24 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम सुशासन दिवस नीतीश संवाद हमें उस दिन का स्मरण करायेगा जिस दिन पहली बार हमारे नेता नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने थे और बिहार के लिए विकास और सुशासन की नीव रखे थे। बैठक को संबोधित करते हुए करगहर के विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा की"सुशासन दिवस नीतीश संवाद" कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने की तैयारी पंचायत से लेकर जिला-स्तर पर शुरू कर दी गयी है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। अपने सम्बोधन में नोखा विधायक तथा जिलाध्यक्ष ने भी कुछ इसी तरह की बातें कही।
बैठक में आये बिहार स्टेट गतका चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट और नेशनल चैंपियन ब्रोंज मेडलिस्ट शालू सिंह राजपूत को अंगवस्त्र और माला देकर जिलाध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक में अमरेश चौधरी,अरुणा सिंह,अंनत कुमार गुप्ता,रिंकू सिंह, अनिल यादव,राजीव रंजन,प्रमिला सिंह,शोभा चंद्रवंशी,सुप्रिया रानी, अशोक चंद्रवंशी,रेणू कुशवाहा, उषा पटेल,संतोष गुप्ता ल,विनोद पाण्डेय,श्यामसुंदर पासवान,वीरेन्द्र गोंड,राज सोनी,तौसीफ आलम, हाजी जमालुद्दीन सिदिकी,शेषनाथ चौधरी,नवनीत राय,मुनेश्वर कुशवाहा,रूपेश चंद्रवंशी,संतोष कुशवाहा,डब्ल्यू कुशवाहा,अमरेंद्र कुमार, बनारसी सिंह,सत्येन्द्र कुशवाहा,महेंद्र कुशवाहा,बड़न सिंह,विकास सिंह, संजय सिंह,धीरज मिश्रा,भजु पासवान,कृष्णा पटेल,मीनू सिंह, परसुराम सिंह,राकेश कुमार,रामजी गुप्ता तथा अनिल कुमार सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर