गायत्री शक्तिपीठ में ‘माँ भगवती देवी पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन, हवन-पूजन एवं भंडारे का हुआ आयोजन


रोहतास। नवरात्रि महापर्व, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आज गायत्री शक्तिपीठ, न्यू एरिया, सासाराम में ‘माँ भगवती देवी पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद श्री कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विधिवत हवन-पूजन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पुस्तकालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित साहित्य एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाना, समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा युवाओं और नई पीढ़ी में संस्कार, सद्विचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी श्रीमती राजकुमारी चौहान, धौड़ाढ़ पंचायत के मुखिया श्री जयशंकर शर्मा, नगर निगम सासाराम की पार्षद श्रीमती सुकांति सिंह, अधिवक्ता श्री ददन सिंह, पुस्तकालय प्रभारी श्री अतेंद्र कुमार सिंह, ट्रस्टी श्री वीरेंद्र तिवारी, श्री पुरुषोत्तम सिंह, श्री भरत सिंह, श्री विवेक, श्री अशोक सिंह, श्री विमल सिंह, श्री अमन सिंह, श्री विष्णुपद सिंह, श्री सुशील कुमार, श्री संजीव कुमार सिन्हा एवं श्री सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त महिला जिला समन्वयक श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती ऋतुमाला देवी, श्री शशिभूषण सिंह सहित गायत्री परिवार के अनेक सक्रिय सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों को पुस्तकालय प्रभारी अतेंद्र कुमार सिंह ने बताया यह पुस्तकालय माता भगवती देवी के नाम समर्पित है और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्थापित पुस्तकालय की स्थापना से समाज में ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों और युग निर्माण के विचारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट