दुर्गा पूजा व रावण दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 19, 2026
- 6 views
SP ने संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी श्री राज के निर्देश पर जिले के अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिले के डालमियानगर, रोहतास क्लब, बंगाली क्लब, चावला मार्केट जैसे क्षेत्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। झंडा चौक मैदान में दशमी के दिन रोहतास क्लब पूजा कमेटी द्वारा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है।
इसको लेकर डालमियानगर थानाध्यक्ष उनमस सलमा द्वारा लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रावण दहन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।


रिपोर्टर