लाल पोखर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट पहुंचे कन्हैया सिंह अधिकारियों को कई आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 11, 2026
- 1 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बाबूरहन गांव में सार्वजनिक तालाब, नाला और पइन के कथित अतिक्रमण का मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। गांव निवासी कन्हैया सिंह का आरोप है कि बाबूरहन मौजा स्थित लाल पोखर और उससे जुड़े ताल-नाला एवं पइन पर करीब 50 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मिट्टी भरकर रास्ता और अन्य निर्माण किए गए हैं आवेदक कन्हैया सिंह के अनुसार, उक्त तालाब का उपयोग ग्रामीणों द्वारा आने-जाने के रास्ते तथा सिंचाई के लिए किया जाता रहा है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है कन्हैया सिंह--
का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने चैनपुर अंचलाधिकारी, भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी और कैमूर जिला पदाधिकारी के समक्ष कई बार आवेदन देकर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की।
लेकिन, उनके अनुसार, अब तक लाल पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई नहीं होने से असंतुष्ट होकर आवेदक ने अब पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कथित अतिक्रमण को हटाने और सार्वजनिक तालाब, नाला एवं पइन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर न्यायालय में मामला दायर किया है अब देखना होगा कि इस मामले में न्यायालय का रुख क्या रहता है और स्थानीय प्रशासन की ओर से कथित अतिक्रमण की जांच कर आगे क्या कार्रवाई की जाती है


रिपोर्टर