अघोषित बिजली कटौती से तलेन क्षेत्र के गांव बेहाल, सिंचाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित

तलेन । तलेन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोड शेडिंग के नाम पर लगातार हो रही अघोषित और लंबी बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन-रात कई बार बिजली गुल रहने से जहां घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं वही रात्रि   कई बार बिजली कटौती की जा रही हैं वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बिजली कटौती का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर किसानों को समय पर आपूर्ति नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।किसानो एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो  विधुत मंडल का घेराव किया जायेगा | वही इसको लेकर जिम्मेदारों से संपर्क करना चाहा मगर मगर संपर्क नहीं हो सका

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट