क्रेटा कार से 326 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक धान के खेत का फायदा उठाकर फरार

रामपुर (कैमूर)। बेलाव थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघी गांव से एक क्रेटा कार में छिपाकर रखी गई 326 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बेलगांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब से लदी क्रेटा कार को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वाहन चालक धान की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट