पितृपक्ष में सेवा की मिसाल पेश कर रहे 6 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 08, 2026
- 7 views
सेवा भाव की हो रही सराहना
पितृपक्ष में एनसीसी कैडेटों की सेवा
गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में गया कॉलेज के एनसीसी कैडेट सेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे हैं। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कैडेट विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर आवश्यक जानकारी देने, भीड़ को व्यवस्थित करने और जरूरतमंदों की मदद करने में जुटे हैं।
सेवा कार्य के दौरान कैडेटों का अनुशासन, समर्पण और मानवीय संवेदना श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने कैडेटों के सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना गौरव की बात है। ऐसे कार्यों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। कैडेटों की सक्रिय भागीदारी श्रद्धालुओं के लिए राहतकारी साबित होने के साथ युवाओं को समाज और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित कर रही है।


रिपोर्टर