शिव पूजन इंडस्ट्रीज में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2026
- 9 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास ।चैनपुर स्थित शिव पूजन इंडस्ट्रीज में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे प्रतिष्ठान परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
सुबह से ही पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के बाद हवन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठान की प्रगति के लिए आहुति दी।
हवन के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। झाल-ढोलक की संगत पर गाए गए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर अपने भतीजे राजू पाण्डेय के प्रतिष्ठान पहुंचे अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्हें वास्तुकला और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कारखानों और प्रतिष्ठानों में इस दिन मशीनों व औजारों की पूजा कर उन्नति की कामना की जाती है।
कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चन्द्रवंशी, राजू पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, बिनोद पाण्डेय, भीम सिंह, पुजारी कमलेश पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, संजय सेठी, नीरज चतुर्वेदी, मुन्ना तिवारी, प्रत्यूष पाण्डेय, कृष्णा पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।


रिपोर्टर