ऑपरेशन मुस्कान के तहत 14 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2026
- 31 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।लिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत डालमियानगर थाना एवं डेहरी रेल थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की पहचान पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि डालमियानगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों को दर्ज सनहा के आधार पर गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यम से कार्रवाई की गई। इस दौरान डालमियानगर थाना के सनहा संख्या 512/26, 232/26, 194/26, 924/26, 756/26, 986/26, 762/26, 895/26, 204/26, 627/26, 588/26, 847/26 एवं 266/26 तथा डेहरी रेल थाना के सनहा संख्या 20/25 के तहत गुम हुए मोबाइल बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जाने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुम या चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
फोटो


रिपोर्टर