शांति भंग की आशंका में आठ गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में शिवम कुमार (20), चंदन कुमार (19), चंदन गौतम (23), आशीष कुमार (23), विजय शंकर गौतम (35), नीरज गौतम (20), रामजीत विश्वकर्मा (49) और राहुल यादव (25) शामिल हैं। सभी पाली गांव के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव और रिजर्व कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट