शिवगंज राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण छठिहार


संवाददातापारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, भंडारे में उमड़ शिवगंज के सैकड़ों वर्ष पुराने 

राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठिहार 

बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।


जन्माष्टमी महोत्सव के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर मंदिर 

में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन 

किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


मंदिर के महंत मनोहर बाबा ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों 

वर्ष प्राचीन है और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां जन्माष्टमी 

पर डोल रखने की पुरानी परंपरा आज भी निभाई जा रही है।


इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी जन्माष्टमी के बाद छठिहार 

का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं 

की भीड़ उमड़ने लगी थी।


दिनभर मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद 

स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया।

‘ऐ ललना’ सहित कई सोहर गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।


जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शाम तक 

भक्ति गीतों का दौर चलता रहा।


आयोजन के दौरान भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महंत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट