बारिश में NH-120 पर बेसुध पड़ी थी महिला, थानाध्यक्ष ने लौटकर बचाई जान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2026
- 8 views
रोहतास। तेज बारिश और अंधेरी रात में NH-120 पर बेसुध पड़ी महिला पर काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार की नजर पड़ी। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने गाड़ी वापस मोड़ी और महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। महिला को सीएचसी गोड़ारी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत बेहतर बताई गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है। एक नजर पड़ी, गाड़ी वापस मुड़ी और एक जिंदगी बच गई। थानाध्यक्ष की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।


रिपोर्टर