बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस में 51.69 लाख का अवैध कैश बरामद, महाराष्ट्र का युवक हिरासत में


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।रेल सुरक्षा बल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308 DN) से अवैध रूप से ले जाया जा रहा ₹51,69,450 नकद बरामद किया है।


RPF और GRP की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर कोच A-1 से सोलापुर (महाराष्ट्र) निवासी किरण बाला साहेब जाधव (27 वर्ष) को एक मैरून रंग के पिट्ठू बैग के साथ उतारा। बैग की तलाशी में भारी मात्रा में नकद मिला।


पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यह रकम वाराणसी के मैदागिन से लेकर वर्धमान (बंगाल) जा रहा था, लेकिन रकम से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।


वीडियोग्राफी के साथ गिनती कर पूरी रकम जब्त की गई। युवक और नकद को अग्रिम कार्रवाई के लिए GRP डेहरी को सौंप दिया गया है, साथ ही आयकर विभाग पटना को भी सूचना दे दी गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट