गुप्ताधाम में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की तैयारियां पूरी हुई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2026
- 7 views
रोहतास।श्रावणी मेला-2026 की अंतिम सोमवारी पर 24 अगस्त को ऐतिहासिक गुप्ताधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा को लेकर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो,इसके लिए करमचट डैम और गुप्ताधाम क्षेत्र में ड्रोन के उड़ान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए इसे नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। पुष्पवर्षा के दौरान निजी या अन्य किसी भी ड्रोन को उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा बलों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन करें।


रिपोर्टर