जिला मुख्यालय सासाराम में आन बान शान से हुआ झंडोत्तोलन


रोहतास। जिले के सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों तथा राजनेताओं द्वारा अपने-अपने कार्यालयों,संस्थानों तथा पार्टी कार्यालयों में उत्सवी-माहौल में 80वें स्वतंत्रता-दिवस पर शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र, विकास भवन में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय,अनुमंडल परिसर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी,नगर निगम में चेयरमैन काजल कुमारी,जिला परिषद में चेयरमैन पूनम देवी, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिन्दा चन्द्रवंशी,इंदिरा गाँधी आश्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय,आप कार्यालय में पार्टी के प्रांतीय सचिव तेजप्रताप यादव ने झंडोतोलन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट