स्वतंत्रता दिवस की संध्या कार्यक्रम में डीएम एसपी के हाथों अधिकारी हुए सम्मानित


रोहतास।जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते शनिवार की देर शाम सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र,पुलिस अधीक्षक रौशन 

 कुमार,उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय तथा अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललितभूषण प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी तथा मंचासीन अन्य अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में किये गये विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आये कुछ वैसे पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया,जिन्होंने निष्ठा एवं समर्पण के साथ सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। स्वतन्त्रता दिवस की यह सांस्कृतिक संध्या कला-संस्कृति, प्रतिभा-सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति की अनुपम संगम रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट