डीएम एसपी के नेतृत्व में विक्रमगंज अनुमंडल से नटवार थाना तक निकला तिरंगा यात्रा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 3 views
रोहतास।"हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर नटवार थाना तक निकाली गयी। रैली में शामिल लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग से यात्रा की। रैली के दौरान भारत की एकता,अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रैली में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह देश के प्रति सम्मान,जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान एवं गौरव को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। रैली में युवाओं, जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


रिपोर्टर