नाबालिग बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 11, 2026
- 15 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर:-- भभुआ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर बच्चे के परिजन द्वारा 11 अगस्त को भभुआ थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।आवेदन में आरोप लगाया गया कि मदिना अंसारी, पिता स्व. रमजान अंसारी, निवासी खैरा थाना भभुआ ने नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना का वीडियो बनाकर एक विधि-विरुद्ध बालक द्वारा वायरल किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई थी। वायरल वीडियो भी वादी द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मदिना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वीडियो वायरल करने वाले विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर