गुप्ताधाम में लाखों श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 10, 2026
- 4 views
रोहतास।चेनारी के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित गुप्तेश्वर नाथ शिवालय में रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। चुकी है ये दुर्गम इलाका है। जहां मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं करता है। रात से लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाअभिषेक कर लिया है तथा शाम शाम तक लाखों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करेंगे। बता दे की कैमूर पहाड़ी के दुर्गम गुफा में प्राकृतिक रूप से शिवलिंग अवस्थित है। जिसकी सावन में काफी महत्व बढ़ जाती है। जिला प्रशासन के द्वारा यहां के गुफा में ऑक्सीजन से लेकर तमाम तरह की व्यवस्था किया गया है। ताकि श्रद्धालु को गुफा में किसी तरह की समस्या ना हो। स्थानीय कमेटी भी रात से ही श्रद्धालुओं के लिए लगी हुई है। बता दे कि चेनारी से लगभग 40 किलोमीटर दुर्गम जंगल और पहाड़ों से गुजर कर गुप्ता धाम पहुंच जाता है। ऐसी किदवंती है कि महादेव यहां गुप्त रूप से निवास किए थे।


रिपोर्टर