नारायण मेडिकल कॉलेज में हुई स्तनपान कक्ष की स्थापना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 10, 2026
- 4 views
रोहतास।नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में स्तनपान कक्ष की स्थापना की गई, ताकि माताओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, आरामदायक एवं निजी स्थान उपलब्ध कराया जा सके। यह पहल संस्थान में स्तनपान-अनुकूल वातावरण के निर्माण एवं प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, शिशु को जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा छह माह के बाद उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम कुलाधिपति के सलाहकार डॉ. एम. के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. कौल, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. शंभु सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. श्रीकृष्ण एस.आर., डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, डॉ. विशाल कुमार सिंह, डॉ. नारायण कुमार जोशी एवं डॉ. भारत तंवर उपस्थित रहे। मेडिकल छात्रों एवं एमबीबीएस इंटर्न्स, जिनमें डॉ. गौरव, डॉ. ईशानी, डॉ. यश, डॉ. राज, डॉ. आदित्य, डॉ. आस्था, डॉ. ऋषभ एवं डॉ. रुकसारा शामिल रहे, ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए स्तनपान के महत्व पर विशेष जोर दिया गया तथा कार्यक्रम का समापन "स्वस्थ शिशु, स्वस्थ माँ, स्वस्थ परिवार" संदेश के साथ किया गया।


रिपोर्टर