250 महिला सिपाहियों को पाश एक्ट की दी गई जानकारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 08, 2026
- 10 views
रोहतास।कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं प्रतितोष अधिनियम, 2013 (POSH Act) के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सासाराम के बेदा स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) बटालियन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) बटालियन, सासाराम श्रीमती स्वाति एवं जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम मो० शमीम अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यशाला में महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को POSH Act के तहत उनके अधिकार, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समिति की भूमिका तथा शिकायतों के निष्पक्ष एवं गोपनीय निस्तारण की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।


रिपोर्टर