सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का एसिस्टेंट बने कुमार उत्सव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 07, 2026
- 29 views
रोहतास।तिलौथू निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक देवनाथ चौरेसिया के पुत्र कुमार उत्सव का चयन सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति (Hon'ble Mr. Justice) ए. एस. चंदूरकर के Law Clerk-cum-Research Assistant के रूप में हुआ है। अब वे सर्वोच्च न्यायालय में माननीय न्यायाधीश के साथ कार्य करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व कुमार उत्सव भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India)के न्यायिक अनुभाग में Legal Researcher के रूप में कार्यरत थे तथा निर्वाचन एवं संवैधानिक कानून से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मामलों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
रोहतास जिले के लिए यह गर्व का विषय है, क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे जिले के पहले ऐसे विधि स्नातक हैं जिन्हें सीधे सर्वोच्च न्यायालय के किसी माननीय न्यायाधीश के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय में केवल 38 न्यायाधीश होते हैं तथा प्रत्येक वर्ष देशभर से लगभग 200 विधि स्नातकों का ही चयन Law Clerk-cum-Research Assistant के रूप में किया जाता है।


रिपोर्टर