रेलवे सुरक्षा बल सासाराम ने साढ़े चौबीस लीटर शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 05, 2026
- 12 views
रोहतास।प्रभारी निरीक्षक सासाराम राकेश रंजन के नेतृत्व में रे•सु•ब• पोस्ट सासाराम के उप निरीक्षक ममता कुमारी,सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह,सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार साथ स्टाफ तथा सीपीडीएस टीम डीडीयू के उप निरीक्षक सुनील कुमार व स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 13554 डाउन आसनसोल मेमू एक्सप्रेस से अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कुदरा स्टेशन से दो संदिग्ध महिलाओं की गुप्त निगरानी करते हुए सासाराम स्टेशन पर जांच की गई। जांच के दौरान दोनों महिलाओं के कब्जे से कुल 24.480 लीटर अंग्रेजी शराब (उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अंकित), जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹20,080/-, बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण:
रेखा देवी, पत्नी अजय प्रसाद, निवासी– तरमा, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार)।
ज्योति देवी, पत्नी संजय कुमार सिंह, निवासी– जाऊज, थाना महनार, जिला वैशाली (बिहार)।
बरामद अवैध शराब को विधिवत जप्त करते हुए दोनों अभियुक्ताओं को आवश्यक अभिलेखों सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद थाना, सासाराम के सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही: दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध उत्पाद थाना, सासाराम द्वारा कांड संख्या 429/2026 दिनांक 05.08.2026 अन्तर्गत धारा 30(a)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 विरुद्ध रेखा देवी एवं अन्य दर्ज किया गया।


रिपोर्टर