चेनारी अंचल चल रहा है भगवान भरोसे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 05, 2026
- 4 views
रोहतास। जिला के चेनारी अंचल कार्यालय इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज, परिमार्जन, जाति, आय, निवास, रोक सूचि की सैकड़ों आवेदन लंबित है क्योकि यहां एक भी राजस्व कर्मचारी कार्यरत नहीं है। चेनारी अंचल से सभी पुराने राजस्व कर्मचारियों का स्थान्तरण होने के एक सप्ताह से ज्यादा दिन बित जाने के बाद भी जिला मुख्यालय से एक भी राजस्व कर्मचारी को अंचल में अबतक नहीं भेजा गया है। राजस्व कर्मचारी के नहीं होने के कारण लोगों का आवश्यक कार्यों का त्वरित निष्पादन नहीं हो पा रहा है। अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी के होते हुए भी किसी कार्य का निष्पादन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। सुदूरवर्ती गांव देहात एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लोग प्रखंड मुख्यालय अपने कार्य को लेकर प्रतिदिन आ रहे है लेकिन राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन रिपोर्ट के बिना सभी कार्य अधर में लटके होने के कारण निराश हो अपने गंतव्य स्थान पर लौटने को मजबूर है इसमें बुजुर्ग एवं महिलाएं भी शामिल है।


रिपोर्टर