मुख्य सचिव ने डीएम संग विडियो कांफ्रेंसिंग से उघोग विभाग की समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 05, 2026
- 10 views
रोहतास । बुधवार को मुख्य सचिव, बिहार सरकार एवं उद्योग विभाग के सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारी के साथ लाल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) से संबंधित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रोहतास जिले से बैठक में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा और उद्योग महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन शामिल हुए। बैठक में बिहार में व्यवसाय सुगमता बढ़ाने, निवेशकों के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था विकसित करने तथा केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा निर्धारित सुधारों की समयबद्ध प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मूल्यांकन के अंतर्गत राज्य को कुल 308 सुधार बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करना है। इनमें स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के 74 सुधार, डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के 154 सुधार तथा स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम गाइडबुक के 80 सेवाएं शामिल हैं।
बैठक में सचिव महोदय ने कहा कि जिले में उद्योगों एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा उद्यमियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रशासनिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। उद्यमियों एवं निवेशकों को आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं, जैसे भूमि आवंटन, भवन मानचित्र स्वीकृति, व्यापार लाइसेंस, व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन, पर्यावरणीय स्वीकृति, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) सहित अन्य विभागीय अनुमतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


रिपोर्टर