दो दिनों से लापता युवक का सर कटा शव का 300 मीटर दूर मिला सिर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 05, 2026
- 128 views
घटना स्थल पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, प्रेम प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर जांच जारी
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में दो दिनों से लापता युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का धड़ गांव के एक पोखर से बरामद हुआ, जबकि उसका सिर पोखर से करीब 300 मीटर दूर नहर किनारे मिला।
मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार, पिता लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय थाने के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कैमूर एसपी शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। एसपी ने बताया कि मामले की प्रेम प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है


रिपोर्टर