गौशाला में आग लगने से तीन दुधारू गायों की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 05, 2026
- 98 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)----- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सरियाव गांव में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान मर्याद कुमार बिंद की गौशाला में अचानक आग लगने से अंदर धुआं भर गया। गौशाला का दरवाजा बंद होने के कारण तीन दुधारू गायें बाहर नहीं निकल सकीं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड पशु चिकित्सा विभाग के कर्मी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद गौशाला में अत्यधिक धुआं भर जाने से तीनों दुधारू गायों की मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे का मांग किया है।


रिपोर्टर