सडक चौड़ीकरण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 04, 2026
- 3 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर से होते हुए बुढन नहर चौक तक सड़क निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी,भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी तथा सड़क निर्माण विभाग के अभियंता सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सड़क मार्ग की भौगोलिक स्थिति,संभावित रूट, निर्माण की व्यवहारिकता तथा स्थानीय आवश्यकताओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं से सड़क निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा अभियंताओं को इस परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद घनकी जामुन चौक से बुढन नहर चौक तक आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जायेगा। विशेषकर मानसून के दौरान यह सड़क बेहतर संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करेगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। यह सड़क रोहतास जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक की पहुँच को और अधिक आसान बनायेगी। सड़क बनने के बाद लोग शहर के बाहर-बाहर शेरगढ़ किला तथा दुर्गावती डैम सहित आसपास के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तक सहजता से से पहुँच सकेंगे।


रिपोर्टर