राशन कार्ड के पात्र एसडीओ आफिस में जमा करें आवेदन


रोहतास। सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी ने कहा है कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं,वे राशन कार्ड बनाने हेतु अपना आवेदन कार्य-दिवस में अनुमंडल कार्यालय में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। आम-अवाम से उन्होंने अपील किया है कि वे इस कार्य के लिए बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड़ें। डॉ0 नेहा कुमारी द्वारा आज अनुकम्पा के आधार पर कोचस के स्नेहा कुमारी तथा कौशल्या देवी को जन-वितरण दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत की गयी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट