बड़ी घटना को अंजाम देने चंदन शहीद के पास जुट रहे थे अपराधी


रातों रात घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा 


रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की साजिश को विफल करने का दावा किया है। पुलिस ने चंदन शहीद पीर पहाड़ के समीप छापेमारी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा सेंधमारी में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न औजार बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से शहीद पीर पहाड़ के पास एकत्र हो रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस एवं गठित टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया।


दो बैगों से हथियार और औजार बरामद


पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से दो पिट्ठू बैग बरामद किए गए। इनमें एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, हैक्सॉ ब्लेड, पावर हैक्सॉ ब्लेड, हैक्सॉ फ्रेम, छेनी, छोटी आरी, लोहे का चाकू, टॉर्च, लकड़ी के टुकड़े तथा पुराने कपड़े सहित अन्य सामान बरामद हुआ।


उत्तर प्रदेश के निवासी हैं गिरफ्तार आरोपी


गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित उत्तर प्रदेश के बदायूं और औरैया जिलों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला


इस संबंध में सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 228/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला धारा 111, 310(4), 310(5) BNS तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


गिरफ्तार आरोपितों के नाम व पता:


1. रोहित चौहान (उम्र करीब 21 वर्ष)

पिता – रामनिवास चौहान

निवासी – धनुपुरा, थाना कादर चौक, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश।

2. ताराचन्द्र चौहान (उम्र करीब 35 वर्ष)

पिता – दीपचन्द्र चौहान

निवासी – भोजपुर, थाना कादर चौक, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश।

3. रामस्वरूप भाटी (उम्र करीब 46 वर्ष)

पिता – स्व. मंगल भाटी

निवासी – कुकरकाट, थाना एरवा कटरा, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

4. सुखदेव भाटी (उम्र करीब 47 वर्ष)

पिता – मांगीलाल भाटी

निवासी – कुकरकाट, थाना एरवा कटरा, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश। 

मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया आगे जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट