एक शाम शहीदों के नाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम में लोक संघर्ष मोर्चा की सहभागिता, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सासाराम। अनुमंडल प्रशासन, सासाराम द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह हेतु मल्टीपर्पस हॉल, फज़लगंज, सासाराम में आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विप्लव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं देश की गौरवशाली विरासत को समर्पित रहा। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने समापन की घोषणा की।

लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास के अध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी व महासचिव संजय वैश्य 'समाजवादी' ने बताया कि इस कार्यक्रम की सूचना अनुमंडलाधिकारी महोदय व इनके कार्यालय से आज शाम लगभग 6:30 बजे प्राप्त हुई। यदि इसकी जानकारी पहले मिल जाती तो संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर इसे और अधिक भव्य बनाते। फिर भी संस्था के whatsap ग्रुप व अल्प समय के कारण सभी सदस्यों तक सूचना नहीं पहुँच सकी, जिसका संगठन को खेद है। इसके बावजूद संगठन के लगभग 12–15 पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किए।

कार्यक्रम में लोक संघर्ष मोर्चा एवं नगर निगम सेवा समिति की ओर से पप्पू कुमार सोनी, संजय वैश्य 'समाजवादी', हसन निजामी, दिनेश चौधरी, शाहरुख खान, सुनील चौधरी, प्रदीप गुप्ता, विजय साहू, मनीष साहू, रोबिन केशरी, राजेश कुशवाहा, श्रीराम चौधरी, संजय सोनी एवं दीपु कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लोक संघर्ष मोर्चा ने इस गरिमामय आयोजन के लिए अनुमंडल प्रशासन एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता तथा वीर शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। संगठन ने सभी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया तथा आयोजन मंडल को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट