नीट परीक्षा में रोहतास के हर्ष वर्मा को 615 अंक मिला


रोहतास। जिले के ग्राम रसूलपुर के होनहार छात्र हर्ष वर्मा ने नीट (यूजी) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोटा (राजस्थान) में रहकर तैयारी करने वाले हर्ष ने 720 में से 615 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 6024 हासिल की है।


हर्ष वर्मा, श्री सिधेश्वर कुमार वर्मा एवं श्रीमती मिंटा कुमारी के पुत्र हैं। उन्होंने 99.69 परसेंटाइल के साथ यह उपलब्धि हासिल की है।


हर्ष की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन आज हजारों नीट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट