बिक्रमगंज के नए एसडीएम, दिलीप कुमार ने संभाली कमान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 17, 2026
- 5 views
रोहतास। प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिलीप कुमार ने शुक्रवार को बिक्रमगंज के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीएम प्रभात कुमार ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालने के बाद एसडीएम दिलीप कुमार ने कहा कि पारदर्शी प्रशासन, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों में गति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।


रिपोर्टर