1.95 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 08, 2026
- 2 views
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती से मंगलवार की रात्रि करीब 10:55 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बॉबी देओल, पिता श्रीकांत राम उर्फ मोक्षुराम, निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से छह पुड़िया हेरोइन बरामद की गई, जिसका कुल वजन 1.95 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर