_GNSU में मनाया गया 'वीमेन इन इंजीनियरिंग डे 2026', IEEE एफिनिटी ग्रुप लॉन्च_
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 07, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग ने IEEE 'वीमेन इन इंजीनियरिंग डे 2026' मनाया। इसी के साथ विश्वविद्यालय में IEEE स्टूडेंट ब्रांच के तहत 'वीमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप' का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की थीम "टेक्नोलॉजी विद पर्पस: इनोवेट रिस्पॉन्सिबली, इंस्पायर ग्लोबली, लीड विद इंटीग्रिटी" रही।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद FITE के डीन प्रो. (डॉ.) पंकज दशोरे ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। IEEE WIE एफिनिटी ग्रुप, कोलकाता सेक्शन की चेयर प्रो. (डॉ.) शैली सिन्हा चौधरी ने ऑनलाइन मुख्य भाषण दिया। रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) कुमार आलोक प्रताप सिंह ने शिक्षा और एंटरप्रेन्योरशिप में AI की भूमिका पर चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. मोनिका को GNSU में WIE एफिनिटी ग्रुप का एडवाइजर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई डीन, फैकल्टी सदस्य और छात्र उपस्थित थे।


रिपोर्टर