रामपुर प्रखंड में समय पर बारिश नहीं होने से किसानों में उदासी छाई हुई है
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 05, 2026
- 4 views
रामपुर में मानसून की बेरुखी: समय पर बारिश न होने से किसान परेशान, बुवाई लटकी
रामपुर/कैमूर:-- मानसून के दस्तक देने के बाद भी रामपुर प्रखंड में अब तक झमाझम बारिश नहीं हुई है। समय पर बारिश नहीं होने से प्रखंड के किसान चिंतित हैं और उनके चेहरे पर उदासी छाई हुई है। खेतों में नमी न होने के कारण धान की नर्सरी और खरीफ फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। कई किसान महंगे डीजल से पटवन करने को मजबूर हैं। किसान रामप्रवेश यादव ने बताया कि "हर साल जून के दूसरे हफ्ते तक बारिश हो जाती थी। इस बार खेत सूखे पड़े हैं। अगर अगले एक हफ्ते में बारिश नहीं हुई तो बुवाई देर से होगी और उपज पर असर पड़ेगा।" कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें और सूखा सहने वाली फसलों की तरफ सोचें। साथ ही नमी बचाने के लिए मल्चिंग और कम पानी वाली तकनीक अपनाने को कहा गया है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। किसान अब आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।


रिपोर्टर