सरैया गांव में बाल संरक्षण पर पैरवी की बैठक, महिलाओं की दिखी जबरदस्त भागीदारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 28, 2026
- 18 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।तिलौथू प्रखंड के सरैया गांव में पैरवी के बैनर तले सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के अधिकार और बाल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जन चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि पैरवी पिछले दो वर्षों से जेल में बंद जरूरतमंदों और विधि के जोखिम में फंसे बच्चों को निःशुल्क जमानत दिला रही है।
विशिष्ट अतिथि DSP गुलाम सरवर ने कहा कि बच्चों को हिंसा और शोषण से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुखिया संजय चौधरी ने बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने और हर बच्चे का स्कूल जाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मानवाधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय ने परवरिश और स्पॉन्सरशिप योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उपमुखिया अमित गुप्ता ने किया।
LIC के विकास अधिकारी विनोद कुमार ने युवाओं को रोजगारपरक बनने, जबकि परिवर्तन विकास संस्था की ऊषा सिंह ने महिला नेतृत्व बढ़ाने पर जोर दिया। अंत में पैरवी की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर